ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

माकपा का तमाड में स्थाई कार्यालय खुला, राज्य सचिव ने किया उद्घाटन

तमाड प्रखंड मुख्यालय में माकपा की लोकल कमेटी के स्थाई कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने किया। कार्यालय का उद्घाटन माकपा का लाल झंडा फहरा कर किया गया।

मौके पर राज्य सचिव ने कहा कि यह कार्यालय इस क्षेत्र के मेहनतकशों के आंदोलनों का जीवंत केंद्र के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में यह धरती जमींदारों और ब्रिटिश शासकों के खिलाफ सदियों से मुंडा विद्रोह की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाती आ रही है। आजादी के बाद लाल झंडे के नेतृत्व में संघर्ष की इस विरासत को आगे बढ़ाने का काम माकपा ने ही किया है। सैकड़ों किसानों और रैयतों ने महाजनी जूल्म और सामंती शोषण के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राण भी गवाएं हैं।

इस दौरान पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य और इस क्षेत्र के प्रभारी सुरेश मुंडा ने कहा कि यह कार्यालय 24 घंटे सातों दिन आम लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। साथ ही इलाके के गरीब लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

रांची जिला सचिव सुखनाथ लोहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतर जाएं। अभी पार्टी का पहला लक्ष्य है भाजपा को पराजित कर जन हितैषी लोकतांत्रिक सरकार का गठन करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *