ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिंधी समाज सन्त कंवरराम की 139 वीं जयंती मनाएंगा 13 अप्रैल को

सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने बताया कि सन्त कंवररामजी की 139 वीं जयंती 13 अप्रेल को सिंधु भवन में संध्या 06 बजे से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनाया जायेगा। सिंधी समाज की महिला विंग सुहिणी सोच की टीम के द्वारा पूजन व्यवस्था की गई है।

शनिवार शाम सिंधु भवन में समाज के सदस्यों की उपस्थिति में चकरभाठा से आए साईं कृष्ण दास उदासी के कर कमलों से सन्त कंवररामजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाआरती की जानी है, इसके पश्चात साईंजी के मुखारविंद से भजन संध्या कार्यक्रम किया जाना है। भजन कीर्तन, भोग साहिब, अरदास, पल्लव पश्चात समाज के सदस्य साईं कृष्ण दास से आशीष प्राप्त कर भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *