ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में आज दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 20 तारीख को होने वाली बैठक के पहले वॉल स्ट्रीट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। माना जा रहा है कि अमेरिका में एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसी वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार पर दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.22 प्रतिशत टूट कर 4,450.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 217.72 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 13,708.34 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,660.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएससी इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,711.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,378.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,893.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार पर आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,228.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 364.99 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,533.09 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 3,118.57 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

दूसरी ओर, हैंग सेंग इंडेक्स 181.37 अंक यानी 1 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,001.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत गिर कर 3,269.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 197.12 अंक यानी 1.16 प्रतिशत लुढ़क कर 16,723.80 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,578.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,536.78 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,955.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *