मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज, कालीन भैया-गुड्डू का भौकाल फिर मचाएगा धमाल
मुंबई: भारत की सबसे लोकप्रिय और कल्ट OTT फ्रैंचाइजी मिर्जापुर अब थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है! अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कौन-कौन लौट रहे हैं? फिल्म में सीरीज के आइकॉनिक किरदारों की वापसी हो रही है:
- पंकज त्रिपाठी – कालीन भैया
- अली फजल – गुड्डू पंडित
- दिव्येंदु – मुन्ना भैया (बहुप्रतीक्षित कमबैक)
इसके अलावा स्टार कास्ट में शामिल हैं:
जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान।प्रोडक्शन और क्रिएटिव टीम फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। को-प्रोड्यूसर हैं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी। निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। गुरमीत सिंह पहले भी सीरीज के कई एपिसोड डायरेक्ट कर चुके हैं।
कहानी क्या होगी?
मेकर्स ने अभी प्लॉट की डिटेल्स साझा नहीं की हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह या तो प्रीक्वल (सीरीज की शुरुआत से पहले की घटनाएं) हो सकती है या फिर उसी टाइमलाइन में कोई बड़ी, अनदेखी घटना पर आधारित। फिल्म में सत्ता की जंग, गद्दी के लिए नए खतरनाक खेल और पहले से ज्यादा भव्य एक्शन-ड्रामा देखने को मिलेगा। शूटिंग हाल ही में फरवरी 2026 में पूरी हुई है।फिल्म पहले थिएटर्स में, फिर OTT पर फिल्म थिएट्रिकल रन के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, जिससे फैंस को बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा और फिर घर बैठे देख सकेंगे।मिर्जापुर के फैंस के लिए यह साल का सबसे बड़ा सरप्राइज है। 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में “भौकाल” देखने के लिए तैयार