ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सीतापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग

सीतापुर,21 जून ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सीतापुर में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वयं भी योगाभ्यास किया।

इस मौके पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक शांति और संपूर्ण कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग के माध्यम से हम अपने शरीर और मन को संतुलित और स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया और इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार योग के माध्यम से प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोपरि मानती है। सीतापुर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया, जिसने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

योग दिवस के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक,छात्र,शिक्षक और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा। योग सप्ताह के आयोजन ने न केवल लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *