ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमीन विवाद में व्यक्ति पर तलवार से हमला

बर्दवान, 10 जुलाई। पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट इलाके में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति पर तलवार से हमला हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को काटवा अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पेट, बांह और कंधे को तलवार से वार किया है। घटनास्थल से पुलिस ने तलवारें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घायल की पहचान एसएम मिल्टन के रूप में हुई है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, वर्ष 1942 में एक पड़ोसी ने मिल्टन के परिवार को जमीन बेच दिया बांग्लादेश चला गया। वर्ष 2008 में फिर उनके परिवार के कुछ सदस्य भारत वापस आए और जमीन की मांग की जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इलाके के लोगों ने बार-बार बांग्लादेश से आए परिवार को कुछ जमीन लौटाने की पेशकश कर समझौता कराया।
आरोप है कि मंगलवार शाम दूसरे पक्ष के एसएम मिल्टन के घर के पास उन पर तलवार से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर जब उनके परिवार और स्थानीय लोग बाहर आए तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एसएम मिल्टन ने कहा कि शाम को जमीन को लेकर बहस हुई थी। शाम को उनमें से एक ने मुझे घर पर पीटा। फिर उसने मेरे हाथ पकड़ लिए और मुझ पर तलवार से वार कर दिया। मेरे चिल्लाने पर जब लोग दौड़े तो वे भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *