ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Makar Sankranti 2023 in India: मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना अत्यंत शुभ, 14 की रात में सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश

Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat and Puja Vidhi: इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जायेगा। मकर संक्रांति के दिन पूजा पाठ, स्नान-दान और तिल खाने की परंपरा है। बनारसी पंचांग व मिथिला पंचांग के अनुसार के अनुसार 14 जनवरी की रात में मकर संक्रांति प्रवेश कर रहा है। इस कारण 15 जनवरी को संक्रांति का पर्व मनेगा।

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? दूर कर  लीजिए अपना कन्‍फ्यूजन | Zee Business Hindi

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त-

जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी को रात में 2: 45 मिनट सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए इसका पुण्य काल व मकर संक्रांति का स्नान दान 15 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। संक्रांति का मान पूरे दिन रहेगा। दोपहर तक का समय स्नान दान के लिए विशेष फलदायी है।

मकर संक्रांति पूजा विधि-

मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं। इसी के साथ देवताओं के दिन शुरू होने से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। सूर्य देव को मकर संक्रांति के दिन अर्घ्य के दौरान जल, लाल पुष्प, फूल, वस्त्र, गेंहू, अक्षत, सुपारी आदि अर्पित की जाती है। पूजा के बाद लोग गरीबों या जरुरतमंद को दान देते हैं। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का विशेष महत्व होता है।

मकर संक्रांति उपाय-

मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल व गंगाजल मिलाकर स्नान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य व शनिदेव दोनों का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *