ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुलतानपुर में निर्दयी मां ने अपने 4 माह के बेटे को फावड़े से काट कर मार डाला, गिरफ्तार

Breaking news background

यूपी के सुलतानपुर में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह (गुमवा) गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने 4 माह के बेटे को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना अंधविश्वास से जोड़कर देखी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मां को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह गांव में रविवार सुबह गांव निवासिनी महिला मंजू उर्फ राधा पत्नी शिवकुमार ने अपने 4 माह के मासूम पुत्र प्रीतम को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मां ने घर के बगल स्थित एक पीपल के चौरे पर घटना को अंजाम दिया है। इससे घटना अंधविश्वास से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के साथ शव को कब्जे में लिया है। सूचना पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत,उपनिरीक्षक गुलाबचंद पाल ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए है। कप्तान सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *