मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पिलर का हिस्सा गिरा; ऑटो-कार चपेट में आई, 4 घायल

मुंबई, 14 फरवरी 2026: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर (मुंबई मेट्रो लाइन-4) का सीमेंट का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा, जो सीधे नीचे से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा और एक कार पर जा गिरा।
यह घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना करीब 12:20 बजे मिली। ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कुछ रिपोर्टों में एक व्यक्ति की मौत की भी आशंका जताई गई है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण (MMRDA) के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा तुरंत पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और मलबा हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई।पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को घेर लिया और एलबीएस रोड पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया, जिससे इलाके में जाम की स्थिति बनी हुई है।प्रारंभिक जांच में निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की पालना पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारी हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं। आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *