ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व को धोखा दिया वरना मुख्यमंत्री बनते फडणवीस: महंत नारायणगिरि

मुंबई, 16 जुलाई। श्री पंचनाम जुना अखाडा के प्रवक्ता महंत नारायणगिरि ने मंगलवार को कहा कि उद्धव ठाकरे ने ही हिंदुत्व को धोखा दिया, वर्ना देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनते। महंत नारायण गिरी ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को खारिज कर दिया और विपरीत विचारधारा के साथ चले गए।

नारायण गिरी ने कहा कि श्री शंकराचार्यजी उद्धव ठाकरे के पास गये। शंकराचार्य कभी भी आम लोगों के पास नहीं जाते, लेकिन उद्योगपतियों की बड़ी शादियां में जाते हैं। ‘शंकराचार्य धर्म का सम्मान करें, कोई भी संत धर्म और राष्ट्र से बड़ा नहीं होता।’ हमें किसी की जय या पराजय होगी, ऐसा नहीं कहना चाहिए। वह काम जनता का है। हमारा काम पूजा करना है। हमें इस बारे में बयान देते समय सोचने की ज़रूरत है कि हम किसे धोखेबाज़, गद्दार कहते हैं। उद्धव ठाकरे बागियों के साथ चले गये हैं। महंत नारायणगिरि ने यह भी कहा कि उनके घर जाकर उन्हें आशीर्वाद देना और पूजा करना गलत है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री बंगले पर गए थे और कहा था कि उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र की जनता को धोखा दिया गया है। उन्होंने मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे और उनके परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी आलोचना की थी। इसी व्यक्तव्य पर आज महंत नारायणगिरि ने अब शंकराचार्य और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *