ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आधी रात को मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव, गिरजाघरों में गूंजे आनंद गीत

मध्य प्रदेश में सोमवार को क्रिसमस का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रविवार-सोमवार की दरमियानी आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म हुआ और मसीही समाज के लोगों ने गिरिजाघरों में केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। रात भर गिरजाघरों में रौनक रही। कैरोल गीतों (आनंद गीत) पर लोग झूमते रहे। वहीं सोमवार सुबह सभी गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रार्थना की। इस दौरान बाइबल के पाठ के साथ ही यीशु मसीह के जन्म की कथा सुनाई गई।

राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर के गिरजाघरों में रविवार आधी रात को प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। रात 12 बजे देश के सभी चर्चों में प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन की सूचना दी गई। इसके बाद केक काटकर लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहा और कैरोल गाना शुरू कर दिया। लोगों ने अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक-दूसरे को बधाई दी। रंग-बिरंगी रोशनी, लेजर लाइट, कैंडिल्स और फूलों से सजे चर्चों में लोगों ने क्रिसमस का जश्न मनाया। इस दौरान आनद गीतों से गिरजाघर गूंज उठे। चर्च के अलावा होटल्स और रेस्टोरेंट में भी क्रिसमस का जश्न मनाया गया। इसके अलावा सैंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट बांटी।

क्रिसमस को लेकर कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। क्रिसमस के मौके पर गिरजाघर आकर्षक रोशनी से जगमगा रहे हैं। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को दर्शाती सुंदर झांकियां सजाई गई हैं। गिरजाघरों में रविवार रात और सोमवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गईं। जिसमें पूरे उत्साह से लोगों ने भाग लिया। इस पर्व को इसाई धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर सोमवार को गिरिजाघर गुलजार रहेंगे। इस दौरान देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *