ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खनन के डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा

खनन में जुटे एक डंपर ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक साइकिल से भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग से भगवानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रहमतपुर गांव के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक साइकिल समेत दूर तक घसीटते हुए गया। हादसा होते ही तुरन्त मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची कलियर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन युवक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। कलियर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। साथ ही डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *