ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सांगानेर, अजमेर और पाली रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि होगी खर्च

जयपुर, 17 जून । जयपुर रेलवे स्टेशन के री-डवलपमेंट के बाद सांगानेर, अजमेर और पाली स्टेशन में विकास के साथ-साथ संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी। यह तीनों स्टेशन पर्यटक, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी बेहद मददगार साबित होंगे। खास बात है कि जल्द ही इन स्टेशन पर री-डपलपमेंट कार्य भी शुरू हो जाएगा।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीनों स्टेशन के री-डवलपमेंट प्लान को मंजूरी दे दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में रेलमंत्री ने सांगानेर स्टेशन पर चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान के इस स्टेशन को भी गांधीनगर, जयपुर जंक्शन की भांति विश्वस्तरीय बनाया जाए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार तीनों स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। जिस पर रेलमंत्री ने भी मोहर लगा दी है। रेलवे बोर्ड से कार्यों की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है। कि तीनों स्टेशन पर करीब 850 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च होगी। इन्हें सिटी सेंटर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

रेलमंत्री ने अजमेर को लेकर कहा कि स्टेशन के वर्तमान मूल स्वरूप के अनुसार ही डिजाइन कार्य किया जाए। अजमेर राजस्थान का प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल है। ऐसे में वहां रेल सुविधाओं को व्यापक स्तर पर विकसित किया जा चाहिए। वहीं, रेलमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पाली मारवाड़ स्टेशन के री-डवलपमेंट में व्यापारिक दृष्टिकोष पर फोकस रहे। पाली व्यापारिक गतिविधियों में अहम स्थान रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *