ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वित्त मंत्री ने लोहरदगा में कृषि उपकरणों का किया वितरण

राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने नगर भवन में महिला मंडल बिरसा, महिला मंडल कुडू और लोक महिला मंडल किस्को के बीच कृषि उपकरणों का वितरण किया, जिसमें आटा चक्की मिल मशीन, मिनी ट्रैक्टर, रोटावेटर, पाइप व अन्य सामग्री शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में ही वर्तमान राज्य सरकार ने निर्णय लिया था कि गांवों को विकसित किया जाएगा। किसानों के लिए कृषि, मत्स्य, भूमि संरक्षण आदि कई कार्य किये। आदिम जनजाति के लिए डाकिया योजना के तहत राशन की व्यवस्था करायी।

मंत्री ने कहा कि किसानों को मशीनीकरण की ओर जाना चाहिए। कृषि कार्य के लिए कई उन्नत किस्म की मशीनें आ गयी हैं जो आपका समय और खर्च दोनों बचाती है। साथ ही उत्पादन में भी काफी फर्क पड़ता है। सरकार कई बदलाव कर रही है। हम कई कोस आगे बढ़ चुके हैं।

इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *