ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ में 13 ठिकानों पर एसीबी एवं ईओडब्ल्यू का छापा

कांग्रेस शासनकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीमन ने आज (रविवार ) सुबह प्रदेश के 13 शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। टीम ने एक साथ बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग जिले में छापा मारा है। दोनों एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीम ने बिलासपुर के सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड व अनिल टुटेजा के ठिकानों पर दबिश दी है। संयुक्त टीम ने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसके अलावा दस्तावेजों की जांच के लिए यह टीम मुंगेली जिले में भी लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल यहां टीम की कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि कि ईडी के प्रतिवेदन के बाद 17 जनवरी को एसीबी और ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले में एफआइआर दर्ज की थी। एफआइआर के अनुसार 2161 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *