ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या

जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटी हेसला गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता (35) की अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात घर के सारे लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। इसी बीच रात को अचानक गोली चलने और ओमप्रकाश के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे से बाहर निकले तो देखा कि ओमप्रकाश घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने उसे बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि ओमप्रकाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ओम प्रकाश ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बरियातू में सड़क पर जाम लगा दिया। डीएसपी आशुतोष सत्यम ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *