ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकारी घोषणाओं पर रोक के लिए नेता प्रतिपक्ष ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त और मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इस पत्र में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार द्वारा की जा रही नई घोषणाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पत्र में निर्वाचन आयोग से यह मांग की है कि मप्र सरकार को नई घोषणाएं न करने के लिए निर्देशित किया जाए। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव माह नवम्बर 2023 में होना संभावित है। इस चुनाव के लिए सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे किसी भी प्रकार की घोषणा की जाना सीधे-सीधे मतदाताओं को प्रलोभन दिए जाने की श्रेणी में आएगा जो कि चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की नवीन घोषणा नहीं किए जाने के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार को निर्देशित करें ताकि निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *