ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फर्जी तरीके से आवंटित हुई करोड़ों की जमीन का आवंटन निरस्त

कानपुर देहात, 12 जुलाई। शासन-प्रशासन की आंख में धूल झाेंक कर ग्राम समाज की जमीन में अच्छे दामों जमीन बेचने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जिला प्रशासन ने अकबरपुर तहसील में आने वाले एक गांव के 56 लोगों के विरुद्ध जांच करके उनका आवंटन निरस्त किया है।

अकबरपुर तहसील के सीधामऊ गांव में वर्ष 1978 में 56 लोगों के नियम विरुद्ध भूमि का आवंटन हुआ था। पत्रावली न होने के बाद भी राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर उसे दर्ज करा लिया गया था। इसके बाद भूमि को महंगे दामों में बिक्री की गई। मामला सामने आने पर एसडीएम न्यायालय में वाद दायर किया गया था। जिसकी जांच की गई तो अभिलेखों में छेड़छाड़ होना पाया गया। जिस पर न्यायालय ने दस्तावेजों में दर्ज पूर्व आदेशों को निरस्त कर आवंटन पर राेक लगा दी है।

इस मामले में अकबरपुर एसडीएम ने बताया कि सीधामऊ गांव की 28.905 हेक्टेयर भूमि को ग्राम समाज में परिवर्तित कर दिया गया। भूमि की कीमत करीब 40 करोड़ का आकलन किया गया। दस्तावेजाें में हेरफेर कर सरकारी जमीन पर किए सभी आवंटन काे रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *