ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पलामू में कुएं और तालाब में मिले दो शव

जिले के मेदिनीनगर शहर और तरहसी थाना क्षेत्र में डूबने से एक अधेड़ और एक युवक की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में गुरुवार को किया गया।

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के गुरियाही तालाब में डूबने से बिहार के रोहतास इलाके के एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 35 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गुरियाही तालाब में गया था। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है। किसी तरह का आरोप परिजनों की ओर से नहीं लगाया गया है। मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी के रहने वाले सुरेन्द्र साव का शव गांव के ही कुएं से गुरुवार को बरामद किया गया। सुरेन्द्र पिछले 48 घंटे से लापता था। मृतक की पत्नी चिंता देवी ने नशे की हालत में कुएं में गिरने के बाद डूबने से सुरेन्द्र की मौत होना बताया है। हालांकि, अन्य रिश्तेदारों ने सुरेन्द्र साव की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद तरहसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *