ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऋषिकेश में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

जन्माष्टमी के पर्व पर ऋषिकेश के तमाम मठ-मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मुनि की रेती स्थित मधुबन आश्रम में किया गया, जहां आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी परमानंद महाराज की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिकाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

वहीं गोपाल मंदिर, कात्यायनी मंदिर, दुर्गा मंदिर, खटला मंदिर, शत्रुघ्न मंदिर और भरत मंदिर के अतिरिक्त पुष्कर मंदिर में भजन कीर्तन के साथ झांकियां सजाई गई थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे के निर्देशन में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *