ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर: झूला पार्क में मिला हरदोई के युवक शव

कानपुर, 01 अगस्त । ग्वालटोली थाना क्षेत्र में खलासी लाइन के पास स्थित झूला पार्क में गुरुवार को अंगोछे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त मध्य दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि ग्वालटोली थाने को सूचना मिली कि खलासी लाइन स्थित झूला पार्क में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसकी पहचान कराने की कोशिश में उसके जेब की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके जेब से आधार कार्ड पाया गया। जिसमें मृतक का नाम सतीश राठौर (32) पुत्र राधेश्याम निवासी सूरापुर पलिया पंचशाला हरपाल पुर जनपद हरदोई का पता अंकित है। पुलिस शव को कब्जे में उसके परिवार तक सूचना देने की कोशिश कर रही है। शव लटका पाया गया है जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *