ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी समाप्त

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित ठिकानों पर आयकर (आईटी) विभाग की छापेमारी मंगलवार को समाप्त हो गई। इसके बाद आयकर के अधिकारी और सीआईएसएफ कर्मी चले गए। धीरज साहू से संबंधित ठिकानों पर छह दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक छह दिनों तक आईटी की छापेमारी चली।

इससे पहले सोमवार तक आयकर विभाग की टीम ओडिशा के बलांगीर स्थित सूदपाड़ा में बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के परिसर में छापेमारी कर रही थी। यहां जब्त किए गए पैसे को आयकर विभाग के बलांगीर एसबीआई शाखा में जमा कराया गया है। आईटी की टीम ने छह दिसंबर को धीरज साहू से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी कर 30 आलमारियों में भरे नकदी बरामद किये थे। इस दिन नोटों की गिनती जारी थी। बताया गया है कि अब तक की गिनती में आंकड़ा 500 करोड़ रुपये को पार कर गया है। नोटों के अलावा 17 किलोग्राम आभूषण भी मिले हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि आयकर विभाग की ओर से नहीं की गयी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के ट्विट को रिट्विट करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘भारत में मनी हीस्ट कथा की जरूरत किसे है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है, जिसकी डकैतियां 70 वर्षों से प्रसिद्ध हैं और गिनती में आने वाली हैं!’ इससे पहले बीते आठ दिसंबर को भी पीएम मोदी ने भारी मात्रा में नकदी बरामद होने पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, ‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। यह मोदी की गारंटी है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *