ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डकैती की योजना बनाते अंतर्जिला गिरोह का तीन सदस्य गिरफ्तार,कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक जब्त

नवादा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते तीन बदमाशों को बुधवार को दबोचा . उन लोगों के पास से कट्टा, कारतूस, बाइक मोबाइल, टैब और ₹10000 की बरामद की गई है .

एसडीपीओ पकरीबरावां महेश चौधरी ने बुधवार को वारिसलीगंज थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धनंजय कुमार ग्राम-अमनी, थाना-मानसी, जिला-खगड़िया, मुस्कान कुमार, ग्राम- शेरपुर, थाना-वारिसलीगंज, जिला- नवादा और पवन कुमार , ग्राम हीरयरी बीघा, थाना-सिलाव, जिला-नालंदा को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि वारिसलीगंज थाना इलाके के शेरपुर गांव के पास जालो मुखिया के निर्माणाधीन घर के पास परती भूमि पर चार-पांच अपराधी संदिग्ध अवस्था में देखे गए थे.

सूचना के बाद वारिसलीगंज थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार, सब इंस्पेक्टर भोला सिंह और सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह अन्य पुलिस जवानों के साथ छापामारी करने पहुंचे। पुलिस को देख सभी भागने लगे। लेकिन, सतर्क जवानों ने 3 बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि दो एक बाइक से भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी ली गई तो पवन के पास से एक कट्टा और 2 कारतूस की बरामदगी हुई। मौके से चोरी की 2 बाइक और 4 मोबाइल भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन बदमाशों की निशानदेही पर पूर्व में लूटपाट की एक घटना से जुड़े एक टैब और 10 हजार रुपए की बरामदगी भी की गई.

एसडीपीओ के अनुसार पूर्व में दर्ज वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 94/24 में लूटी गई टैब को और ₹10 हजार गिरफ्तार मुस्कान के घर से बरामद किया गया। यह घटना 29 फरवरी 2023 को हुई थी. बंधन बैंक के कर्मी को वारिसलीगंज ओवर ब्रिज के पास लूट गया था. इसके अलावा बरामद दो बाईकों में एक 220 पल्सर बाइक भी पूर्व में चोरी की गई थी। जिसका थाना में कांड संख्या 90/ 24 दर्ज है। इसी प्रकार बरामद एक अन्य अपाचे बाइक का कांड 91/24 दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *