ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंडिगो एयरलाइन ने टिकट पर ईंधन शुल्क वसूलना बंद किया

सस्ती विमानन सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ़्यूल (एटीएफ) की कीमत में कमी के बाद ईंधन शुल्क वसूलना बंद करने का ऐलान किया है। एयरलाइन के इस कदम से टिकट के पैसे कम होने और हवाई सफर सस्ता होने की उम्मीदें बढ़ी है।

कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि इंडिगो ने 4 जनवरी, 2024 से टिकट पर ईंधन शुल्क वसूलना बंद कर दिया है। एयरलाइन के मुताबिक हाल ही में एटीएफ के दाम में कमी के कारण ईंधन शुल्क को वापस ले लिया गया है। टिकट पर यह ईंधन शुल्क एयरलाइन की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लागू था।

इंडिगो ने कहा है कि एटीएफ की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इसलिए हम कीमतों या बाजार की स्थितियों में किसी भी बदलाव से निपटने के लिए अपने किराये और उसके घटकों को समायोजित करना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि एयरलाइन ने अक्टूबर, 2023 की शुरुआत में एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी के बाद ईंधन शुल्क वसूलना शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *