ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घने कोहरे से काकद्वीप में फंसी 175 गंगासागर तीर्थ यात्रियों की फेरी, कोस्ट गार्ड ने बचाया

पश्चिम बंगाल के मशहूर तीर्थ गंगासागर में पुण्य स्नान के लिए गए यात्रियों के जत्थे अब लौटने लगे हैं। मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से 175 तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही फेरी नामखाना के पास काकद्वीप में फंस गई। भारतीय तटरक्षक बल के जवान हल्दिया से जा पहुंचे और सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बचाया है।

कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बचाव एवं राहत कार्य के लिए सन्देश मिला था, जिसके तुरंत बाद कोस्ट गार्ड का होवरक्राफ्ट तीर्थ यात्रियों को बचाने के लिए रवाना हो गया था। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया है कि घने कोहरे की वजह से दृश्यता बिल्कुल कम थी और दिशा भटक जाने के कारण तीर्थ यात्रियों को ले जा रही फेरी कम पानी वाले क्षेत्र में जाकर फंस गई थी। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक तीर्थ यात्रियों को बचाने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *