ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: एसएंडपी

वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा कि भारत वर्ष 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2026-27 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान भी जताया है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को जारी अपने ताजा अनुमान में कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2024-25 में 6.9 फीसदी पर पहुंचने से पूर्व चालू वित्त 2023-24 में 6.4 फीसदी बनी रहेगी। एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में यह सात फीसदी पर पहुंच जाएगी।

इससे पहले एसएंडपी ने अपने ‘ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024’ में 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 6.4 फीसदी जीडीपी वृद्धि अनुमान जताया था जबकि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7.2 फीसदी रही थी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि हम वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर सात फीसदी तक पहुंचते हुए देख रहे हैं। एसएंडपी ने कहा कि भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। एजेंसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह अगले तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।

उल्लेखनीय है कि भारत वर्तमान में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *