ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इलाज कराने अस्पताल पहुंचे मरीज और परिजन के साथ मारपीट

जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल में सोमवार को इलाज कराने पहुंची महिला मरीज एवं उसकी बेटी के साथ वहां पर तैनात डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। मरीज के परिजन बांका जिले के रजौन निवासी श्रीराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी राखी कुमारी को साथ अपनी सास मालती देवी का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। मेरी सास को कम सुनाई देता है। इलाज के क्रम में मेरी सास ने चिकित्सक को जोर से पूछने को कहा तो चिकित्सक भड़क गए। इस दौरान चिकित्सक ने दो अन्य चिकित्सक और सुरक्षाकर्मियों को मौके पर बुला लिया और कमरा नंबर तीन में बैठे चिकित्सक ने न केवल उसे मारा-पीटा बल्कि उसकी मरीज सास मालती देवी और पत्नी राखी कुमारी को भी मार पीटकर चेंबर से बाहर निकाल दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर जोगसर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं इस मामले में सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मरीज के परिजन का आरोप गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *