ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘मैं रहता दिल्ली में ​हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं’ अमित शाह ने मदुरै में ऐसा क्यों कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। जहां उन्होंने तमिलनाडु की वर्तमान सरकार DMK पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने  कहा कि पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में डीएमके ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी है। उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि DMK की सरकार ने केंद्र द्वारा दी गई 450 करोड़ रुपये की पोषण किट में जबरदस्त घपला किया है। सरकार ने इन पोषण किटों को निजी कंपनी को सौंपकर गरीबों को भोजन से वंचित किया। आगे उन्होंने कहा कि, “मैं रहता तो दिल्ली में ​हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं। यहां के मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि अमित शाह, डीएमके को नहीं हरा सकते। स्टालिन साहब आप सही कहते है, मैं डीएमके को नहीं हरा सकता, लेकिन तमिलनाडु की जनता डीएमके को हरा सकती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *