ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धुबड़ी के आगमनी में भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कफ सिरप समेत लक्जरी वाहन जब्त

धुबड़ी जिला के आगमनी इलाके से भारी मात्रा में नशीली गोलियों और कफ सिरप समेत एक लग्जरी वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में कनक नाथ नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि भारी मात्रा में नशीली गोलियां एवं कफ सिरप लेकर गौरीपुर जा रही एक लग्जरी वाहन (एमएल-08डी-8777) सड़क हादसे का शिकार हो गयी। आगमनी के दाफलू बाजार में एक ई-रिक्शा को टक्कर के मारने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने वाहन का पीछाकर कनक नाथ को पकड़ लिया। वाहन में नशीली गोलियां और कफ सिरप देखकर लोगों ने आगमनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन तक

पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया। 8 हजार 800 नशीली गोलियां और कफ सिरप की 96 बोतलें बरामद कीं। वाहन चालक और तस्कर कनक नाथ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नाथ का घर धुबड़ी जिला के खलीलपुर के नाथ पाड़ा में बताया जा रहा है। उधर, हादसे में रिक्शा चालक ललित चंद्र रॉय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *