ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखंड मौसम का बदला मिजाज, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी की शाम से सात जिलों में बारिश के आसार बताए हैं। 19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है जबकि, हर्षिल-औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *