ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सभी नशे के ख़िलाफ़ सजग रहें, सचेत रहें: एडीजीपी श्रीकान्त जाधव

यदि हम सभी नशे के ख़िलाफ़ सजग रहे, सचेत रहे और ज़िम्मेदार बनें। तभी हम नशे के दैत्य को हरा सकते है। इसलिए सिरसा ज़िले का हर युवा यह प्रण ले कि वह न तो नशा करेगा और न ही किसी को नशा करने देगा। यह बात एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाधव ने शनिवार को स्थानीय सीआरडीएवी स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। वे स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे थे।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ साथ उसके परिवार का विनाश करता है । नशे की गर्त में डूबा व्यक्ति अपनी लत को पूरा करने के लिए परिजनों पर पैसे के लिए हिंसक दबाव बना कर अपने परिजनों को न सिर्फ़ आर्थिक हानि पहुँचाता है, बल्कि परिवार के लिए मानसिक अशांति का कारण भी बनता है। जो उम्र दुनिया को कुछ कर दिखाने की है यदि इंसान को उस उम्र में नशे की बूरी लत लग जाये तो उसका और उसके परिवार के साथ साथ पूरे समाज का पतन होने लगता है।

उन्होंने कहा कि मण्डल पुलिस पूरे इलाक़े के युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। जहां पुलिस ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त मुहिम छेड रखी है , वहीं नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चला रखा है।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। एडीजीपी श्रीकान्त जाधव ने इस मौक़े पर बच्चों के साथ हाथ मिलाकर उनकी हौसला अफजाई की और मैं हूँ धाकड़ थीम पर सेल्फ़ी भी खिचवाई। समारोह में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, डीएसपी जगत सिंह मोर, स्कूल के ईश कुमार मेहता, एमडी जगदीश मेहता, डायरेक्टर केएल गुप्ता व बलकार सिंह, प्रिंसिपल कमल मेहता, एसएचओ ऐलनाबाद संदीप सिंह सहित स्कूल के अध्यापक, विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह से पूर्व एडीजीपी श्रीकान्त जाधव स्थानीय श्याम बाबा के मंदिर में पहुँचे। वहाँ पर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सभी मंडलवासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *