October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लीकेज सिलेंडर आग से फटा, मकान गिरने से मां-बेटे की मौत

जंगबहादुरगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह चाय बनाने के वक्त लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और पूरा मकान गिर गया। हादसे में मां-बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई। महिला के पति सहित पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हुई है।

शाहजहापुर के गांव दबौरा निवासी मोहम्मद नबी (40) अपनी पत्नी हलीमा (30) और पुत्र जीशान (14) के साथ जंगबहादुरगंज में रहने वाले बब्बू के मकान में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अचानक तेज धमाका हो गया, जिससे पूरा मकान ताश के पत्ते की तरह गिर गया। हादसे में पड़ोसी के मकान का लिंटर भी गिर गया।

मलबे में मकान में रहने वाले परिवार दब गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और राहत बचाव कार्य करते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मोहम्मद नवी की पत्नी हलीमा और उसके पुत्र जीशान को मृत घोषित कर दिया। जबकि नवी, मकान मालिक बब्बू, उसकी पत्नी पीर बानो, पुत्री अलीना और मोहम्मद शमद घायल हैं। इनकी हालत गंभीर बताई गई है।

क्षेत्राधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि घायलों से पूछताछ में पता चला है कि सुबह रसोई घर में हलीमा ने चाय बनाने के लिए जैसे माचिस को जलाया, वैसे ही लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही पल भर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.