• July 27, 2024

Horoscope18 February 2023 : महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर बरसेंगी भोलेनाथ की कृपा, पढ़े अपना आज का राशिफल

भगवान शिव की शरण में जो भी आता है भगवान शिव उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर भगवान शंकर की विशेष कृपा रहती है। इन राशि वालों के सहायक भोलेनाथ होते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहते हैं भगवान शंकर मेहरबान-

मेष
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में विजय मिलेगी।

वृषभ
घर में अनुशासन बनाये रखें। करियर और शिक्षा को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। अपने गुप्त रहस्य और विद्या किसी से साझा न करें। कार्यक्षेत्र में आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें।

मिथुन
आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। जॉब में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे।

कर्क
स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी संयम बनाकर रखें। हालाँकि लोगों के ऊपर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। गुस्से व तनाव के कारण दिनचर्या खराब हो सकती है।

सिंह
कार्यक्षेत्र में आपके उत्तम प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी। परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

कन्या
नया करियर शुरू करने का विचार बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को मर्यादित रखें। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पायेंगे। यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन आज कम करें। ऑफिस में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला
अपनी नीतियों को हमेशा स्पष्ट रखें व उसमें फेर-बदल न करें। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव काफी कम रहेगा। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। गुस्से में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। समय पर काम करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी क्षमताओं को परखने का प्रयास करें। आप रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने के लिये मेहनत करेंगे। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं।

धनु
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे।

मकर
परिवार और कार्यक्षेत्र में जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। नये कार्य की रूपरेखा बनायेंगे। किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिये। पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है।

कुम्भ
आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। उच्चशिक्षा को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज मन में सन्तोष की भावना रहेगी। ऐसे कोई काम न करें जिसमें आपकी छवि दाँव पर लगी हो।

मीन
राजनैतिक मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। तनाव न लेते हुये समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूंढें। आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *