ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिंदी से इतर अन्य विषयों तक भी हो रहा हिंदी का प्रचार: बिश्नोई

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में गुरुवार को हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विभाग में हिंदी स्लोगन और हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. एनके बिश्नोई ने हिंदी विभाग का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हिंदी का प्रचार हिंदी से इतर अन्य विषयों तक भी हो रहा है। आज विज्ञान की विभिन्न शाखाओं से जुड़ा विद्यार्थी हिंदी भाषा से जुड़ रहा है और इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से उसका रचनात्मक कौशल बढ़ रहा है।

हिंदी विभाग की प्रभारी डा. गीतू, डा. शर्मिला और डा. कल्पना ने विद्यार्थियों को भाषा और उसकी मौलिकता से जोड़ते हुए उनकी रचनात्मक कौशल की प्रशंसा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य विभागों गणित, मनोविज्ञान, फूड टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जनसंचार, केमिस्ट्री व फिजिक्स के साथ में हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने प्रकृति और पर्यावरण, महिला सुरक्षा, जल एवं खाद्य संरक्षण और हिंदी भाषा का बढ़ता वर्चस्व पर बड़े ज्ञानवर्धक स्लोगन लिखे। वहीं हिंदी की वैश्विक स्थिति पर श्रेष्ठ निबंध लिख कर अपने लेखन कौशल का परिचय दिया।

विभाग में भाग लेने पहुंचे विद्यार्थियों में लक्ष्मी, पलक नारंग, पूनम, काजल, एकता, मुखिया, योगेश, पूजा, हिम्मता, उषा, सोमनाथ, ज्योति, संतोष और रिजुल ने स्लोगन लिख अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। दीपिका, अमन, मोनिका, रितु, श्रेया, अंकित, नेहा, गरि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *