ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धेमाजी में रेल लाइन पर सिर कटा शव बरामद

धेमाजी में रेल लाइन पर एक सिर कटे शव की बरामदगी को लेकर सनसनी फैल गई। पुलिस ने आज बताया कि धेमाजी थाने से करीब 12 किमी दूर चमराजान में रेलवे लाइन पर उक्त शव मिला।

शव को स्थानीय लोगों ने देखा कि शव ट्रेन की पटरियों के बीच सिर से अलग-थलग पड़ा था। मृतक पैरों में सैंडल पहने हुए था। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कुछ लोगों को संदेह है कि यह दुर्घटना डेकारगांव से मुर्केंगसेलेक की ओर जाने वाली ट्रेन से हुई।

सिलापथार जीआरपी की एक टीम पुलिस अधिकारी सुनील बोरा के नेतृत्व में मामले की जांच कर रही है। शव को धेमाजी सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *