• December 31, 2025

मुख्यमंत्री नायब सैनी को स्पीकर ने दिलाई हरियाणा विधानसभा की सदस्यता की शपथ

 मुख्यमंत्री नायब सैनी को स्पीकर ने दिलाई हरियाणा विधानसभा की सदस्यता की शपथ

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा विधानसभा के विधिवत सदस्य बन गए। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने गुरुवार को विधानसभा सचिवालय में नायब सैनी को बतौर विधायक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसी के साथ हरियाणा विधानसभा में सदस्यों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। नायब सैनी ने करनाल विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को नायब सैनी की जीत का पत्र विधानसभा स्पीकर को भेजा था।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक लीला राम गुर्जर, सत्यप्रकाश जरावता, दूड़ाराम, जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक रामकुमार कश्यप भी मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *