ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें सशक्त और समृद्ध हरियाणा के विराट संकल्प की सिद्धि के लिए सबको साथ लेकर चलने का मंत्र दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”

मुख्यमंत्री सैनी ने मुलाकात के बाद कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें सशक्त और समृद्ध हरियाणा के विराट संकल्प की सिद्धि के लिए सबको साथ लेकर चलने का मंत्र दिया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊर्जावान मार्गदर्शन से हम हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *