• February 15, 2026

वर्ल्ड कप में जीत की कामना के लिए किया दुग्धाभिषेक

 वर्ल्ड कप में जीत की कामना के लिए किया दुग्धाभिषेक

वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चरण पादुका मंदिर परिसर स्थित मंशेश्वर महादेव का विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हुए दुग्धाभिषेक किया।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में निश्चित ही भारत को जीत मिलेगी। इसके लिए विशेष रूप से श्री मंशेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई है। संत समाज का आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम के साथ है। वर्ल्ड कप में भारत की टीम सफलता प्राप्त करते हुए वर्ल्ड कप अवश्य जीतेगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *