ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अयोध्या में विराजे श्रीराम लला, खुशी में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ज्वालापुर में रामभक्तों ने विशाल जुलूस निकाला। इस विशाल जुलूस में बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच घरों से निकले हजारों की संख्या में रामभक्त रेल चौकी स्थित राम चौक पर एकत्रित हुए। जहां सभी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के विराजमान होने से पूर्व उनकी मूर्ति पर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात सभी रामभक्त एक विशाल जुलूस की शक्ल में रामचौक से होते हुए कटहरा बाजार, रामलीला ग्राउंड, गुघाल रोड होते हुए धीरवाली स्थित भैरव मन्दिर पहुंचे।

इस बीच जुलूस में शामिल नौजवान युवक युवतियां, छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग महिलाएं व पुरुषों ने श्रीराम के जयकारे लगाते हुए अपने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। वहीं जुलूस में शामिल उत्साहित युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर जमकर थिरकती दिखी।

हनुमान का रूप बना आकर्षण का केंद्र –

रामभक्तों के इस विशाल जनसैलाब के बीच चल रहे हनुमान का पात्र लोगों के आकर्षण के केंद्र बने रहे। कई युवक हनुमान के इस पात्र संग सेल्फी भी लेते नजर आए। इस बीच पुलिस प्रशासन भी बेहद चौकन्ना दिखा। श्रीराम चौक से होते हुए रामभक्तों के इस विशाल जनसमूह में पुलिस कदम से कदम मिलाकर चलती रही। चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी अपनी पैनी निगाह बनाए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *