ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत-बांग्लादेश सीमा से तीन करोड़ का सोना जब्त, पकड़े गए दो भारतीय तस्कर

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने सोने की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। दो भारतीय तस्करों को दो सोने की ईंटों और 39 सोने के बिस्कुट के साथ पकड़ा गया। जब्त किए गए सोने की कीमत तीन करोड़ रुपये से ज्यादा है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि तस्कर भारतीय सीमा से गुजर रहे थे, तभी बीएसएफ जवानों ने पकड़ लिया। आरोपितों के नाम प्रसेनजीत मंडल, श्रीवास मंडल हैं। दक्षिण बंगाल सीमा के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य ने कहा कि तस्कर गरीब और भोले-भाले लोगों को छोटी रकम का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने सीमावासियों से अपील की कि अगर उन्हें सोने की तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो वे इसकी सूचना बीएसएफ के हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *