October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

हरिद्वार, 16 जुलाई। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा धर्मनगरी पहुंचे और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज का आशीर्वाद लिया। माहरा कांग्रेस नेत्री पूनम भगत के घर पहुंचकर बेटे की मौत पर दुख जताया। उन्होंने शिवालिक नगर में कांग्रेस नेता मेहर सिंह को श्रद्धांजलि देकर उनके परिवार को सांत्वना दी।

कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि वह संताें का आशीर्वाद समय-समय पर लेते रहते हैं। कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर के उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जनता भाजपा शासन से खुश नहीं है। उपचुनाव में सरकार ने धांधली की गई, लेकिन जनता ने भाजपा को जवाब दे दिया। केदारनाथ के श्रद्धालु भी सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली से नाराज हैं। केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर दिल्ली में केदारनाथ धाम बनाया जा रहा है। जिसके शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। उत्तराखंड की जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। केदारनाथ उपचुनाव में भी भाजपा की हार सुनिश्चित है।

इस मौके पर महामंडलेश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, मुरली मनोहर, निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, नितिन तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, तुषार कपिल, शुभम जोशी, तरुण व्यास, जितेंद्र सिंह, नकुल महेश्वरी, दीपिका लोहरे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.