ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धनरौल डैम से खोली जाएगी घाघर मेन कैनाल, पेयजल की शुरू होगी आपूर्ति

फसलों की सिंचाई के लिए धनरौल डैम 17 अक्टूबर से घाघर मेन कैनाल खोली जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को जिलाधिकारी से वार्ता की।

केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर मड़िहान ब्रांच से हो कर जाने वाली घाघर मेन कैनाल में 17 अक्टूबर से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस बाबत केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से बात की।

उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह नहर किसानों की सिंचाई के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसी नहर से सिंचाई के साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन 17 अक्टूबर से नहर में जल आपूर्ति का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *