ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नहीं, मप्र के भविष्य-निर्माताओं की सूची जारी की है: कमलनाथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने भी अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशियों सूची जारी होने के बाद कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को मप्र का भविष्य-निर्माता बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की सूची थोपी गई है जबकि हमारी सूची लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप बनी है।

कमलनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नहीं, मप्र के भविष्य-निर्माताओं की सूची जारी की है। इस सूची से मप्र की जनता को सकारात्मक रूप से ये सूचित किया गया है कि जिनमें निःस्वार्थ भाव से जनसेवा का व्रत लेने का संकल्प है, उन्हें ही जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए आम जनता व कार्यकर्ताओं के कहने पर ये अवसर दिया गया है।

कमलनाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस की लिस्ट इस मायने में भाजपा से अलग है कि कांग्रेस की लिस्ट लोकतांत्रिक है क्योंकि ये संगठन के अंतिम पायदान तक के कार्यकर्ता की सलाह को सम्मान देते हुए बनी है। इसकी दिशा लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप नीचे-से-ऊपर की ओर है। जबकि भाजपा की लिस्ट ऊपर-से-नीचे थोपी गयी है। ये एकाधिकारिता के अहंकार से चुनाव लड़ने का आदेश है और भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अपमान, इन अर्थों में भाजपा की सूची अलोकतांत्रिक है। कमलनाथ ने एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस जनता की सरकार बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *