ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री आज नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक का आज 78वां जन्म दिन है, लेकिन इस बार वे अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं।

मुख्य़मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले माह नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता का देहांत हो गया था। इस कारण वह इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। साथ ही पार्टी कार्यालय ने तमाम नेताओं व पदाधिकारियों तथा शुभेच्छुओं को नवीन निवास पर न पहुंचने और शुभकामना न देने का अनुरोध किया है। उधर, बीजू जनता दल ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेशभर में जीवन बिंदु कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *