ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी होकर चलाई जा रही है चार वन-वे स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा पूर्वोत्तर भारत से दिल्ली, बड़ोदरा एवं भोपाल आदि जगह के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर बरौनी के रास्ते चार वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। नार्थ ईस्ट से सभी ट्रेनें बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या- 05799 न्यू जलपाईगुड़ी-दिल्ली वन-वे स्पेशल 15 दिसम्बर को न्यू जलपाईगुड़ी से 13.40 बजे खुलकर, 17.00 बजे कटिहार, बरौनी 19.45 बजे बरौनी, 22.15 बजे पाटलिपुत्र तथा 16 दिसम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) 02.00 बजे रुकते हुए 15.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस वन-वे स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे।

गाड़ी संख्या-05679 गुवाहाटी-उधना वन-वे स्पेशल 12 दिसम्बर को गुवाहाटी से रात साढ़े आठ बजे (20.30 बजे) खुलकर 13 दिसम्बर को सुबह 07.10 बजे कटिहार, 10.15 बजे बरौनी, 12.05 बजे हाजीपुर, 13.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 17.00 बजे डीडीयू रुकते हुए 14 दिसम्बर को 14.50 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के एक कोच होंगे।

गाड़ी संख्या- 05877 रंगापाड़ा नॉर्थ-रानी कमलापति वन-वे स्पेशल 12 दिसम्बर को रंगापाड़ा नॉर्थ से आठ बजे खुलकर 13 दिसम्बर को 00.05 बजे कटिहार, सुबह 03.00 बजे बरौनी, 04.55 बजे हाजीपुर, 05.40 बजे पाटलिपुत्र एवं 09.00 बजे डीडीयू रुकते हुए 14 दिसम्बर को 04.00 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इस ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के चार एवं साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे।

इसी तरह गाड़ी संख्या-05936 डिब्रूगढ़-वडोदरा वन-वे स्पेशल ट्रेन 16 दिसम्बर को डिब्रूगढ़ से सुबह 05.00 बजे खुलकर देर रात 17 दिसम्बर को 01.10 बजे बरौनी जंक्शन, 03.00 बजे हाजीपुर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) में 09.15 बजे रुकते हुए 18 दिसम्बर को 13.30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। इस वन-वे स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 कोच लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *