ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिक्किम पुलिस के पूर्व डीजीपी एसडी नेगी का निधन

सिक्किम पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसडी नेगी का निधन हो गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

एसडी नेगी ने बीती रात अपने पैतृक निवास हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अंतिम सांस ली। हृदयघात के कारण उनके निधन की जानकारी मिली है। वह 1987 बैच के सिक्किम कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। वह 2021 में सेवानिवृत्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *