ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची से बलरामपुर के लिए 24 को एक ट्रिप चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08628- 08627 रांची- बलरामपुर – रांची छठ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। मंगलवार को रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ट्रेन संख्या 08628 रांची – बलरामपुर छठ स्पेशल 24 नवम्बर (शुक्रवार को) रांची से चलेगी। यह केवल एक ट्रिप चलेगी।

ट्रेन रांची से 21:45 बजे खुलेगी, जो मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, झाझा, किउल, बख्तियारपुर, पटना, गोरखपुर होते हुए बलरामपुर शाम 18:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरेटर कार का एक कोच, एसएलआरडी का एक कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के चार कोच, वातानुकूलित 3-टियर (इकोनोमी) के पांच कोच और वातानुकूलित 3-टियर के आठ कोच कुल 19 कोच होंगे। यही ट्रेन (नंबर 08627) बलरामपुर से रांची के लिए 25 नवम्बर ( शनिवार) को चलेगी। यह भी केवल एक ट्रिप चलेगी। ट्रेन बलरामपुर से 23:30 बजे खुलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *