ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर ग्रामीण की हत्या की

कांकेर जिला के नक्सल प्रभावित कोहली बेड़ा इलाके के ग्राम गोमे में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण युवक की हत्या कर दी। मृतक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है।

मंगलवार को नक्सलियों की राव घाट एरिया कमेटी ने युवक की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए घटनास्थल पर बैनर लगाया है। जिसमें लिखा है कि अमर सिंह उइका ने उसके साथियों के बारे में डीआरजी को सूचना दी, जिसकी वजह से दो नक्सली मारे गए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और इसकी जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कांकेर जिला में सोमवार को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 3 पाइप बम, 2 कुकर बम बरामद किया है। मामले की पुष्टि कांकेर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने की है।

जवानों को सर्चिंग के दौरान ग्राम उलिया और माड़ पखांजूर के मध्य टेकरी के पास आईईडी मिला। जवानों ने इसे कब्जे में लेकर डिफ्यूज कर दिया। प्रथम चरण के चुनाव के दौरान इसी जगह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *