ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टेंट गोदामों में लगी भीषण आग

नई दिल्ली, 06 अगस्त । दिल्ली के जौनापुर इलाके में सोमवार देर रात टेंट के कई गोदामों में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 गोदाम जलकर खाक हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी। खबर मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना मांडी रोड बस स्टैंड के पास जौनपुर इलाके की है। वहीं आग की इस घटना में पार्किंग में खड़ी पुरानी चार विंटेज कार भी इसकी चपेट में आ गईं।

आग इतनी भयानक थी कि उसको काबू करना मुश्किल हो गया। तेजी से फैलती आग ने टेंट के गोदाम के साथ कार पार्किंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसमान में काला धुआं छा गया। दूर से आसमान में आग की लपटें नजर आ रही थीं।

आग लगने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि जौनापुर इलाके में टेंट के अलग-अलग गोदाम हैं। दमकल की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग में जलकर लाखों का सामान खाक हो गया। कई विंटेज गाड़ियों को फायर कर्मी बचाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि आग कार गोदाम में लगी थी जिसमें से एक का क्षेत्रफल 1000 वर्ग गज जबकि बाकी तीन का क्षेत्रफल 500 वर्ग गज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *