ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तर कोलकाता की झुग्गी में लगी आग

उत्तर कोलकाता के कांकुरगाछी इलाके में एक झुग्गी में आग लग गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। शनिवार सुबह अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात आग लगने की सूचना मिली और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक आग के कारणों की जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *